ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar News: नीतीश सरकार ने 'पटनावासियों' की बहुप्रतीक्षित मांग की पूरी...आज से ऑनलाईन...

Bihar News: नीतीश सरकार ने 'पटनावासियों' की बहुप्रतीक्षित मांग की पूरी...आज से ऑनलाईन हुआ डेटाबेस, अस्तित्व में आए ये तीन नए अंचल

Bihar Land Survey: पटना में आज से चार अंचल का काम शुरू हो गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा डेटाबेस को इन अंचलों के नाम पर ऑनलाइ कर दिया गया है.

24-Jan-2025 07:27 PM

By Viveka Nand

Bihar Land Survey: राजधानी पटना का पटना सदर अंचल क्षेत्रफल एवं जनसंख्या के दृष्टिकोण से काफी बड़ा है। इस कारण अंचल के राजस्व कार्यों के ससमय निष्पादन में काफी परेशानियां आ रहीं थीं। प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं राजस्व प्रशासन को सुदृढ तथा आमजन के लिए संवेदनशील बनाने को लेकर पटना सदर अंचल को चार अंचलों में विभाजित कर दिया गया है। अब पटना सदर अंचल क्षेत्र को बांटकर पाटलिपुत्र अंचल, पटना सिटी अंचल एवं दीदारगंज नाम से नए अंचल अस्तित्व में आ गए हैं। 

सचिव जय सिंह ने दी जानकारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि पटना सदर अंचल के साथ अब नवगठित पाटलिपुत्र, पटना सिटी और दीदारगंज अंचल अस्तित्व में आ गए हैं। सभी अंचलों के डेटा बेस को उन अंचलों के नाम पर ऑनलाइन कर दिया गया है। वहां अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के पदस्थापन की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पटना के जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त के प्रस्ताव के बाद कैबिनेट ने लिया है।

पटना के किस अंचल में कौन थाना क्षेत्र आएगा, जान लें...

नए अंचल के गठन के बाद पटना सदर अंचल में बुद्धा कॉलोनी, कोतवाली, श्रीकृष्णापुरी, जक्कनपुर, गांधी मैदान, पीरबहोर, कदमकुआं, कंकड़बाग, पत्रकारनगर और सचिवालय थाना क्षेत्र रहेंगे। नवगठित पाटलिपुत्र अंचल में दीघा, राजीवनगर, पटना हवाईअड्डा, पाटलिपुत्रा, शास्त्रीनगर एवं गर्दनीबाग थाना के क्षेत्र रहेंगे। पटना सिटी अंचल में बहादुरपुर, सुल्तानगंज, आलमगंज, खाजेकलां, चौक, मालसलामी, मेहदीगंज एवं अगमकुआं थाना क्षेत्र के इलाके रहेंगे।नवगठित दीदारगंज अंचल में दीदारगंज, नदी और बाईपास थाना के क्षेत्र रहेंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जयसवाल ने कहा कि बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। उम्मीद है कि शहर के लोगों को बेहतर राजस्व प्रशासन मिलेगा। जाति, आवासीय, आय और एलपीसी प्रमाण पत्र  समय से मिलेंगे। दाखिल-खारिज की पेंडेंसी भी जल्द ही खत्म हो जाएगी.