BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
19-Mar-2025 06:57 PM
By First Bihar
Bihar Land News: अगर आप भी बिहार में जमीन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि जमीन की खरीदारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। लोग अपने जीवन भर के जमा-पूंजी लगा कर जमीन खरीदते हैं। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ है कि छोटी-सी गलती के कारण अपने जीवन भर के कमाई को गवाना पड़ा है। दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जमीन खरीदारों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है और जांच पड़ताल करके ही जमीन खरीदने की सलाह दी जा रही है।
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए बताया है कि अगर आप जमीन खरीद रहे हैं तो कुछ चीजों की जांच जरूर करें। जमीन खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जरुरी है, जो आपको धोखाधड़ी से बचा सकता है।
जमीन खरीदने से पहले जांच करें ये महत्वपूर्ण बातें
जमीन विक्रेता की जमाबंदी ऑनलाइन होनी चाहिए है। जमाबंदी देखने के लिए https://biharbhumi.bihar.gov.in/पर जाएं और लिंक पर क्लिक (Clik) कर जमाबंदी देखें। उसमें क्या ऑनलाइन जमाबंदी में आपके द्वारा खरीदा जा रहा खेसरा (प्लॉट) का नंबर और रकबा (एरिया) दर्ज है?
क्या विक्रेता की ऑनलाइन जमाबंदी स्वयं अपने नाम से है? अगर नहीं, तो क्या विक्रेता यानी जमीन बेचने वाले के पास सभी हिस्सेदारों की लिखित सहमति है? ये सभी जानकारी चेक करने के बाद ही जमीन की खरीदारी करें, नहीं तो आप भी धोखा खा सकते है।
अब सवाल ये उठता है कि अगर ऊपर दिए गए जानकारी के अनुसार कोई भी सुझाव ना हो तो क्या करें?ऐसे में आपको बता दें की इस डिजिटल ज़माने में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो आप जमीन नहीं बल्कि जमीन विवाद को अपने सर पर लें रहे है। जमीन के कागजात में मालिकाना हक के लिए दाखिल खारिज होना जरुरी है। साथ ही जमाबंदी के लिए ऑनलाइन प्रमाण का साबुत आवश्यक है। अगर विक्रेता के पास ये सारी कागजात और उसका प्रूफ रहता है तो ही जमीन की खरीदारी कर सकते है।