ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री

Bihar News: बिहार में अवैध खनन को लेकर सरकार सख्त, समय पर जुर्माना नहीं चुकाया तो बढ़ेगी परेशानी; जानिए.. क्या है नया प्लान?

Bihar News: बिहार में अवैध बालू और लघु खनिजों के परिवहन पर सरकार ने कड़ा कदम उठाया है. विभाग ने जुर्माना नहीं भरने पर वाहन जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है.

25-Dec-2025 03:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में बालू और अन्य लघु खनिजों के अवैध परिवहन पर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब ऐसे मामलों में पकड़े गए वाहनों पर लगाए गए जुर्माने की राशि यदि तय समय पर जमा नहीं की गई, तो संबंधित वाहन को अंतिम रूप से जब्त कर राज्यसात कर लिया जाएगा। खान एवं भू-तत्व विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं।


विभाग को विभिन्न जिलों से सूचनाएं मिली थीं कि कई वाहन बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट से बालू और अन्य खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने विशेष छापामारी अभियान चलाया और दर्जनों वाहनों को पकड़कर उनके मालिकों पर नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया।


जुर्माना चुकाने के लिए पहले एक निश्चित समय सीमा दी जाती थी, लेकिन कई मामलों में यह राशि समय पर जमा नहीं की गई। इसी लापरवाही को देखते हुए अब विभाग ने कड़ा निर्णय लिया है। निर्देश के अनुसार, जिन वाहनों का जुर्माना निर्धारित अवधि में जमा नहीं हुआ है, उन्हें जब्त कर राज्यसात करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


इसके लिए सभी वाहनों की सूची तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपने का भी आदेश दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना है। सख्त कार्रवाई से बालू माफिया और नियमों की अनदेखी करने वालों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि सरकार अब किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी।