ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, अतिरिक्त प्रभार...

Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, अतिरिक्त प्रभार भी दिया, पूरी लिस्ट देखें...

Bihar Ias Transfer: बिहार सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

17-Jan-2025 07:43 PM

By Viveka Nand

Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की छुट्टी अवधि के लिए डॉ बी राजेंदर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

बिहार मानवाधिकार आयोग के सचिव राजेश कुमार को स्थानांतरित कर कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. इन्हें पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव दया निधान पांडे को राजस्व पर्षद का अपर सचिव बनाया गया है. गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार को स्थानांतरित कर कला संस्कृति एवं युवा विभाग का सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक गृह विभाग के सचिव व कारा महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे.

वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए मनोज कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है. अब संजय कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे. कला संस्कृति विभाग की सचिव सीमा त्रिपाठी को बिहार मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है.