Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
30-Aug-2025 02:13 PM
By Viveka Nand
Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट अभियंता नागेंद्र कुमार के खिलाफ निगरानी की छापेमारी खत्म हो गई है. रेड में नागेंद्र कुमार के आवास से 17 लाख 60 हजार रू बरामद किए गए हैं. निगरानी ब्यूरो ने जानकारी दी है कि भ्रष्ट अभियंता के खिलाफ आय से 125 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्जकर कोर्ट के आदेश पर तलाशी ली जा रही थी.
ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना स्थित बोरिंग रोड स्थित फ्लैट से लेकर गया के पैतृक आवास की तलाशी ली गई। रेड में सोने का आभूषण 19 लाख रुपए का बरामद किया गया है. वहीं 47000 का चांदी का आभूषण मिला है. विभिन्न बैंकों के सात पासबुक, जमीन के चार डिड, एक भवन निर्माण से संबंधित इकरारनामा, भारतीय जीवन बीमा में निवेश संबंधी पांच रसीद, एक हुंडई व एक मारुति कार व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है .
निगरानी ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य अवर प्रमंडल मोकामा में पदस्थापित सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के खिलाफ आय से 73 लाख 32785 रुपए यानि आमदनी का 125.69 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है. यह केस 28 अगस्त 2025 को निगरानी थाने में दर्ज किया गया था . इसके बाद 29 तारीख की शाम से ही सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना, गया स्थित फ्लैट आवास की तलाशी ली जा रही थी.