ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / Patna News: बिहार के पहले डबल डेकर पुल का सीएम नीतीश ने किया...

Patna News: बिहार के पहले डबल डेकर पुल का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, चुनाव से पहले पटना को बड़ी सौगात

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अशोक राजपथ पर बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह पुल जाम की समस्या को कम करेगा और मेट्रो के साथ गाड़ियों की आवाजाही को भी सुगम बनाएगा।

11-Jun-2025 10:55 AM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पटना के लोगों को बड़ी सौगात दे दी है। मुख्यमंत्री ने आज पटना में बने बिहार के पहले डबल डेकर पुल का उद्घाटन कर उसे जनता को सौंप दिया। यह डबल डेकर पुल अशोक राजपथ पर बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और बड़े अधिकारी मौजूद थे।


दरअसल, पटना के अशोक राजपथ को आज एक बड़े अभिषाप से मुक्ति मिल गई है। अक्सर जान से कराहने वाले अशोक राजपथ और उस इलाके के रहने वाले लोगों की बड़ी परेशानी दूर हो गई है। चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने यहां बने डबल डेकर पुल के जनता को समर्पित कर दिया। यह बिहार का पहला डबल डेकर फुल है, जिस पर गाड़ियां भी चलेगी और साथ-साथ मेट्रो का भी परिचालन होगा। 


इसके बनने से अशोक राजपथ के इलाके में लोगों को जो जाम की समस्याओं से परेशानी होती थी, वह लगभग खत्म हो गयी है। पुल के नीचे सड़क पर भी जो लोगों के आने-जाने के लिए पूरी सुविधा दी गई है। पुल की कनेक्टिविटी आने वाले दिनों में मेट्रो से जोड़ दी जाएगी।


इस डबल डेकर फ्लाईओवर में ग्राउंड लेवल पर 5.50 मीटर चौड़ी दो समानांतर सर्विस लेन बनाकर आमजनों के लिए यातायात को सुगम बनाया गया है। पहली मंजिल से कृष्णा घाट से बीएन कॉलेज तक आवागमन की सुविधा दी गई है। दूसरी मंजिल से कारगिल चौक से एनआईटी की दिशा में ट्रैफिक को निर्देशित किया गया है।


इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा 422 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में बन रहे इस फ्लाईओवर के लिए बीएन कॉलेज, सेंट मेरी चर्च, पीरबहोर थाना, पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय की बाउंड्री को हटाकर सर्विस लेन चौड़ी की गई।


इस परियोजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 सितंबर 2021 को की थी। निर्धारित 36 माह की समयसीमा के मुकाबले यह फ्लाईओवर सिर्फ 8 महीने की देरी से, यानी 44 महीनों में पूरा किया गया है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के चालू होने के बाद अब राज्य के किसी भी हिस्से से पीएमसीएच तक पहुंचने के चार विकल्प उपलब्ध होंगे।


पहला विकल्प जेपी गंगा पथ से दीदारगंज और दीघा की ओर से, गांधी मैदान की ओर से सर्विस लेन के माध्यम से, पटना सिटी की ओर से डबल डेकर फ्लाईओवर द्वारा और सीधे पीएमसीएच पार्किंग तक डबल डेकर फ्लाईओवर से पहुंचने की सुविधा होगी। पीएमसीएच की मल्टी लेवल पार्किंग को भी तीन अलग-अलग लेनों के माध्यम से अशोक राजपथ और फ्लाईओवर से जोड़ा गया है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना