BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
11-Feb-2026 07:37 PM
By First Bihar
PATNA: राज्य में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री (FR) अभियान ने 11 फरवरी 2026 की शाम तक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार बुधवार की शाम तक कुल 40,84,956 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर लिया गया है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 47.8 प्रतिशत है। वहीं पीएम किसान फार्मर रजिस्ट्री 21,97,778 पर पहुंच गया है। ये 25.69 फीसदी है। यह प्रगति दर्शाती है कि जिला और पंचायत स्तर पर अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 11 फरवरी की शाम तक राज्य में 40,84,956 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (FR) पूर्ण किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 47.8 प्रतिशत है। यह दर्शाता है कि जिला, अंचल एवं पंचायत स्तर पर अधिकारी और कर्मी मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। कई जिलों ने सराहनीय प्रगति की है और प्रतिदिन हजारों किसानों का पंजीकरण हो रहा है।
फार्मर रजिस्ट्री केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि किसानों को योजनाओं का पारदर्शी, त्वरित और सुनिश्चित लाभ दिलाने की आधारशिला है। इससे भूमि और किसान से संबंधित डेटा एकीकृत होगा, जिससे भविष्य में किसी भी योजना का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाना आसान होगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मियों से इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
रिपोर्ट के अनुसार कई जिलों में पीएम किसान लाभार्थियों के FR कार्य में उल्लेखनीय बढ़त देखी जा रही है। शिवहर (54.1%), कटिहार (50.4%), किशनगंज (41.7%), पूर्णिया (41.4%), भागलपुर (39.8%), वैशाली (35.8%) और सीतामढ़ी (33.7%) जैसे जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इन जिलों में बड़े पैमाने पर कैंप आधारित पंजीकरण, नियमित मॉनिटरिंग और स्थानीय स्तर पर सक्रियता का सकारात्मक असर दिख रहा है। वैशाली में 76,745, कटिहार में 1,16,878, पूर्णिया में 93,043 और सीतामढ़ी में 95,886 पीएम किसान लाभार्थियों का FR पूर्ण हो चुका है। वहीं मुजफ्फरपुर, पटना, रोहतास, सुपौल, पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में FR किए जा रहे हैं।
हालांकि कुछ जिलों जैसे पूर्वी चंपारण (28%), सारण (18%), सीवान (23%), जमुई (20%) और गोपालगंज (34%) में अपेक्षित गति नहीं दिख रही है। विभाग द्वारा इन जिलों में विशेष अभियान, अतिरिक्त कैंप और सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राज्य स्तरीय लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके।
वहीं फार्मर रजिस्ट्री निबंधन में वैशाली (96%), शिवहर (89%), कटिहार (82%), बेगूसराय (81%) और बक्सर (80%) ने 80 फीसदी का आंकड़ा छू लिया है। शेखपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, अरवल, लखीसराय, भागलपुर, जहानाबाद और कैमूर का आंकड़ा फार्मर रजिस्ट्री निबंधन में 60 फीसदी से ऊपर है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों के भूमि एवं योजना संबंधी डेटा का एकीकृत संकलन हो रहा है, जिससे भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा सकेगा। अभियान की रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में उपलब्धि प्रतिशत में और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।