ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

बिहार में 62 हजार करोड़ का बिजली घोटाला: RK सिंह बोले...सरकार ने अडाणी से किया गलत समझौता

RK सिंह ने कहा कि इस घोटाले में बिजली विभाग के कई अधिकारी शामिल हैं और इस पूरे प्रकरण की CBI से जांच कराई जानी चाहिए। आरके सिंह ने दावा किया कि यह घोटाला राज्य में एक थर्मल पावर प्लांट से जुड़ा है, जिसके तहत सरकार ने अडाणी समूह के साथ गलत बिजली खरीद

04-Nov-2025 10:51 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले राज्य की राजनीति में बिजली समझौते को लेकर बड़ा बवाल मच गया है। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिहार सरकार पर 62 हजार करोड़ रुपए के बिजली घोटाले का आरोप लगाया है।


RK सिंह ने कहा कि इस घोटाले में बिजली विभाग के कई अधिकारी शामिल हैं और इस पूरे प्रकरण की CBI से जांच कराई जानी चाहिए। आरके सिंह ने दावा किया कि यह घोटाला राज्य में एक थर्मल पावर प्लांट से जुड़ा है, जिसके तहत सरकार ने अडाणी समूह के साथ गलत बिजली खरीद समझौता (PPA) किया है।


आरके सिंह ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने 25 साल के लिए बिजली खरीदने का एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत बिहार सरकार को 6 रुपए 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदनी होगी, जबकि मौजूदा दर इससे काफी कम है। उन्होंने कहा कि इस एग्रीमेंट की शर्तों और जमीन आवंटन प्रक्रिया में भारी वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं, जिससे जनता पर बड़ा बोझ पड़ेगा। उनका यह भी कहना है कि "यह समझौता राज्य की जनता के साथ धोखा है। इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए और पूरे मामले की जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए।