ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Tejashwi Yadav : बिहार चुनाव 2025 : तेजस्वी ने सुबह -सुबह बुलाई विधायकों...

Tejashwi Yadav : बिहार चुनाव 2025 : तेजस्वी ने सुबह -सुबह बुलाई विधायकों की अहम बैठक, चुनावी रणनीति और टिकट पर होगी चर्चा

Tejashwi Yadav : बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी चुनावी रणनीति को लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

03-Sep-2025 09:47 AM

By First Bihar

Tejashwi Yadav : बिहार में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी माहौल गरमाने के साथ ही सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ओर से बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता ने आज अपने दल के विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी चुनावी रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम है।


जानकारी हो कि, बिहार के अंदर अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान होना है। ऐसे में सभी पार्टी अपने सिटिंग विधायकों को बुलाकर यह जानने में लगी हुई है कि उनके इलाके में जनता का फीडबैक कैसा है और वह विधायक इस बार के चुनाव को लेकर किस तरह से तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के सवर्मान्य नेता सभी विधायकों की पूरी प्रोफ़ाइल निकालकर यह भी चर्चा करेंगे की इस बार के चुनाव में यह किस सीट के लिए कितने कारगर होंगे या फिर उस जगह पर चेहरा बदल सकता है। 


इसके अलावा इस बैठक में यह भी रणनीति तैयार होगी कि उन्हें अपने विरोधियों को किस तरह से टेकल करना है और चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है ताकि अधिक से अधिक लोग उनके साथ आए और पार्टी का वोट बढ़ें। इसके साथ ही पिछले दिनों तेजस्वी ने जो यात्रा की है उसके बाद इलाके में फ़ीडबैक कैसा आ रहा है इसको लेकर भी बातचीत की जा सकती है और साथ ही आगे कैसे तैयारी की जाए इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है।


इधर,भाजपा भी अपने समीकरण मजबूत करने में जुट गई है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के सबसे बड़े रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह बुधवार को बिहार के नेताओं के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी। साथ ही अमित शाह नेताओं को यह दिशा-निर्देश देंगे कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं के बाद भाजपा को जनता के बीच किन मुद्दों के साथ उतरना है।