ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में इस दिन होगी वोटिंग, चुनाव आयोग से मिली बड़ी जानकारी, जानिये कब होगा इलेक्शन का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बिहार में चुनाव के ऐलान की तारीख से लेकर वोटिंग तक का दिन तय कर लिया है. चुनाव की आखिरी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 3 अक्टूबर से बिहार के दौरे पर रहेंगे.

29-Sep-2025 07:58 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ गयी है. चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलेक्शन के ऐलान की तारीख से लेकर वोटिंग तक की तारीखें तय कर ली गयी है. फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में दो चरणों में चुनाव करानो की तैयारी पूरी कर ली गयी है.


इस दिन होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक आयोग की उच्च स्तरीय टीम आखिरी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पटना पहुंच रही है. आयोग की टीम तीन दिनों के दौरे पर 3 अक्टूबर को पटना पहुंचेगी. इस टीम का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार खुद करेंगे. तीन दिनों तक चुनाव आयोग की टीम पटना ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारियों और एसपी के साथ बातचीत कर चुनावी तैयारियों को आखिरी रूप देगी. बिहार के आला प्रशासनिक औऱ पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी. ये टीम मान्यता प्राप्त दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सुझाव लेगी.


6 अक्टूबर को चुनाव का ऐलान

चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में बिहार आने वाली टीम सारी तैयारियों का आखिरी तौर पर जायजा लेने के बाद 5 अक्टूबर को वापस दिल्ली लौट जायेगी. इसके बाद अगले ही दिन यानि 6 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया जायेगा. यानि  6 अक्टूबर को चुनावी तिथि का ऐलान हो सकता है.


दो चरणों में होगी वोटिंग

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक बिहार में दो चरणों में वोटिंग होने जा रही है. इसके लिए सुरक्षाबलों औऱ दूसरे संसाधनों की तैयारी पहले से ही कर ली गयी है. मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार दौरे में इसकी आखिरी तौर पर समीक्षा की जायेगी. 


12 अक्टूबर से शुरू होगा नामांकन

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक 12 अक्टूबर के पहले चरण की वोटिंग के लिए नॉमिनेशन शुरू होगा. देश में चुनाव को लेकर जो मौजूदा सिस्टम है, उसके मुताबिक नामांकन शुरू होने और वोटिंग के बीच करीब एक महीने का समय होना चाहिये. ऐसे में नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पहले चरण की वोटिंग हो सकती है. वहीं, दूसरे चरण के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 अक्टूबर से शुरू हो सकता है. लिहाजा वोटिंग नवंबर के दूसरे से तीसरे सप्ताह में हो सकता है. चुनाव आयोग 24 नवंबर से पहले बिहार चुनाव की प्रक्रिया खत्म कर लेगा.