दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Oct-2025 08:49 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में दो चरण में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। 6 नवम्बर को पहला और 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान होगा। पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होगा। इन 121 सीटों पर जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, उनके शपथ पत्रों पर आधारित एक रिपोर्ट ADR ने जारी किया है।
पहले फेज के चुनाव को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिंक रिफॉर्म्स यानि ADR ने बड़ा खुलासा किया है। इस रिपोर्ट से पता चला है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की परवाह किये बगैर विभिन्न राजनीतिक दलों ने 32 फीसदी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जिन पर आपराधिक मामले हैं। पहले चरण के चुनाव लड़ रहे 1303 प्रत्याशियों में से 423 उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में इस बात की घोषणा की है कि उनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इन उम्मीदवारों का प्रतिशत 32 हैं। जिसमें 354 यानि 27 प्रतिशत उम्मीदवार गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। वही 33 पर हत्या, 86 पर हत्या का प्रयास करने का मामला है। वही 42 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ मामले हैं। वही घोषणापत्र में 2 उम्मीदवार ने बताया कि उनके ऊपर बलात्कार के मामले हैं। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पूरी तरह से राजनीतिक दलों ने अनदेखी की है।
जबकि 13 फरवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने तमाम राजनीतिक दलों को यह निर्देश दिया था कि यदि वो आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी को टिकट देते हैं तो उसका कारण बताएं। लोकप्रियता और राजनीतिक दबाव के कारण किसी को टिकट नहीं मिलनी चाहिए बल्कि उम्मीदवार का चयन उसकी योग्यता, उपलब्धि और सामाजिक योगदान के आधार पर होनी चाहिए। लेकिन राजनीतिक दलों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया और पहले फेज के 32 प्रतिशत आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दिया।