ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्यामा मंदिर में संजय सरावगी ने की पूजा, नेतृत्व के विश्वास पर खड़ा उतरने का लिया संकल्प

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दरभंगा पहुंचे और मां श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHARBHANGA: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी अपने पैतृक जिले दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने मां श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन पर विश्वास जताकर सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे।


वही संजय सरावगी ने कहा कि जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, वे सबसे पहले मां श्यामा माई के दरबार में पहुंचे। यहीं से उन्हें शक्ति और प्रेरणा मिलती है। मां के आशीर्वाद से ही उन्हें छठी बार जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।


उन्होंने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बनी सरकार में समन्वय स्थापित कर भाजपा को और अधिक मजबूत किया जाएगा।


बांकीपुर के विधायक नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संजय सरावगी ने बधाई दी। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है।

टैग्स