ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

सुपौल के लोहियानगर रेलवे गुमटी पर बड़ा हादसा, ऑटो की टक्कर से टूटा फाटक, भीषण जाम की स्थिति

सुपौल के लोहियानगर रेलवे फाटक पर तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। फाटक बंद होने से शहर में लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

bihar
फाटक टूटने से लगा जाम
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल शहर के लोहियानगर स्थित रेलवे फाटक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर शाम तेज रफ्तार ऑटो ने रेलवे फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रेलवे फाटक का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण फाटक को खोला नहीं जा सका।


फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक के गेटमैन के अनुसार, ऑटो चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद ऑटो चालक को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक को दुरुस्त कर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता