ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने सासाराम में मनाया जन्मदिन, AB क्रिकेट अकादमी में हुआ खास आयोजन

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप ने सासाराम स्थित AB क्रिकेट अकादमी में बच्चों, परिवार और शुभचिंतकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। समारोह में शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहाँ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप ने आज अपना जन्मदिन सासाराम में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सासाराम स्थित अपनी क्रिकेट एकेडमी A.B. क्रिकेट अकादमी में बच्चों, शुभचिंतकों, परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया।


जन्मदिन का जश्न देर शाम तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, AB क्रिकेट अकादमी के बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस खास पल को सेलिब्रेट किया। गौरतलब है कि आकाशदीप रोहतास जिले के बड्डी गांव के रहने वाले हैं और सासाराम में उनकी अपनी क्रिकेट अकादमी संचालित है। अपने जन्मदिन के अवसर पर जैसे ही वह सासाराम पहुंचे, लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


आकाशदीप की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही उन्होंने जन्मदिन का केक काटा, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बधाइयों से घेर लिया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

टैग्स