जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
06-Nov-2025 10:52 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में पहले चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस बार का वोटिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। बिहार में इस बार बंपर वोटिंग हुई। पहले चरण में 64.46% मतदान हुआ। महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर वोट किया। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली 107 साल की तारा देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ज्यादात्तर लोग अपने माता-पिता को मतदान केंद्र पर ले जाकर वोट दिलवाने में लगे दिखे। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली तारा देवी के बेटे भी मां को मतदान केंद्र पर ले गये जहां पहुंचने के बाद तारा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 107 साल की उम्र में उन्हें वोट किया।
पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र में तारा देवी सबसे ज्यादा उम्र की वोटर बन गई हैं। 107 साल की उम्र में बूथ पर जाकर मतदान कर तारा देवी ने एक मिसाल पेश की है। इसी का नतीजा है कि बिहार में हुए पहले चरण का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। महिलाओं इस चुनाव अपनी भागीदारी खूब निभाई है। यह बात खुद निर्वाचन आयोग ने भी बताया है कि महिलाओं ने जमकर वोटिंग की है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण के मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान में 1314 उम्मीदवारों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे। पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है। जिसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी अच्छी रही।