ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Education News: नीतीश सरकार ने सरकारी विद्यालयों के लिए खोला खजाना....भेजी बड़ी...

Bihar Education News: नीतीश सरकार ने सरकारी विद्यालयों के लिए खोला खजाना....भेजी बड़ी राशि, होंगे यह काम...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने विद्यालय भवन निर्माण व अन्य कार्यों के लिए बड़ी राशि जारी की है. इस संबंध में विभाग की तरफ से महालेखाकार को जानकारी दी गई है.

15-Jan-2025 06:08 PM

By Viveka Nand

Bihar Education News: नीतीश सरकार सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने को लेकर लगातार काम कर रही है. सरकारी विद्यालय के भवन को ठीक करने, स्कूल में व्यवस्था बहाल करने को लेकर शिक्षा विभाग ने आज बड़ी राशि जारी की है. लगभग 70 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है. 

वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य स्कीम मद के तहत प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के भवन निर्माण, अतिरिक्त वर्ग कक्षा का निर्माण, अन्य आधारभूत संरचना निर्माण कराये को लेकर 45 करोड़ 4 लाख 3200 रू की स्वीकृति एवं राशि जारी की गई है. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने महालेखाकार को जानकारी दी है. 

वित्तीय वर्ष, 2024-25 के तहत ही राज्य स्कीम मद में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के जर्जर भवन जीर्णोद्धार, अधूरे निर्माण वाले कमरों का निर्माण कार्य पूरा कराना, छोटे-मोटे मरम्मत, शौचालय मरम्मति तथा शौचालय में जल की व्यवस्था करने के लिए 19 करोड़ 22 लाख 93 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है. साथ ही राशि जारी की गई है. इस संबंध में भी महालेखाकार को जानकारी दी गई है. 

वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना मद से प्रारंभिक विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण के लिए 14 करोड़ 30 लाख 26205 रुपए की स्वीकृति एवं राशि रिलीज किया गया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने महालेखाकार को जानकारी दी है.