ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश: अब टीचरों को करनी होगी ग्रुप फोटो अपलोड

BIHAR TEACHER NEWS : Bihar Education Department ने नया आदेश जारी किया है। अब सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों को हर दिन ग्रुप फोटो अपलोड करना होगा।

28-Aug-2025 01:20 PM

By First Bihar

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों को अपनी ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी। इस आदेश को लेकर शिक्षकों में हलचल मच गई है। तो आखिर यह आदेश क्या है और क्यों जारी किया गया है? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।"


"दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में साफ कहा गया है कि अब सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों को सिंगल फोटो नहीं बल्कि ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी। यानी जिस दिन स्कूल में जितने भी शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे, उनकी एक साथ खींची गई ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी।"


"इस फैसले के पीछे विभाग का तर्क है कि इससे साफ-साफ पता चल सकेगा कि कौन सा शिक्षक उस दिन स्कूल आया है और कौन छुट्टी पर है। यानी अब हाजिरी की निगरानी और भी पारदर्शी तरीके से होगी।"


"शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे फर्जी उपस्थिति और हेराफेरी पर रोक लगेगी। कई बार ऐसा होता है कि शिक्षक अपनी सिंगल फोटो अपलोड कर देते हैं, जबकि असल में स्कूल में मौजूद नहीं रहते। अब ग्रुप फोटो अपलोड करने से पूरी टीम की उपस्थिति की पुष्टि हो जाएगी।"