ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका

Bihar Weather Update: बिहार में मकर संक्रांति तक ठंड से राहत नहीं, मौसम विभाग ने 30 जिलों में जारी किया कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ती ठंड के बीच 30 जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी, 14 जनवरी से पहले राहत की संभावना नहीं। मौसम विभाग ने ठंड और शीतलहर के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

06-Jan-2026 09:03 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी से पहले ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।


मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 30 जिलों में कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 जनवरी से मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। इस दौरान घना कुहासा छाया रहेगा और ठंड और बढ़ेगी। मंगलवार सुबह पटना, बेगूसराय, दरभंगा समेत करीब 10 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। 


कई जगहों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। गया का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम में बेहद कम माना जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक-दो दिनों तक कुछ शहरों में हल्की धूप देखने को मिल सकती है, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले 5 से 7 दिनों तक बिहार में ठंड और घने कोहरे का असर बना रहेगा। 9 जनवरी तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत कम ही मिलने की उम्मीद है। सुबह के समय घना कोहरा और दिन में सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी।


विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं और हवा की कम रफ्तार के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। रात में आसमान साफ रहने से तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि दिन में कमजोर धूप के कारण कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। नमी और कम विजिबिलिटी के कारण कोहरा भी लगातार छाया हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के लोगों से ठंड के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।