Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड
26-Aug-2025 11:43 AM
By Viveka Nand
Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए पटना मुख्य नहर पर 100 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जायेगा. इसे फरवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का कहना है कि पुल का निर्माण से लगभग 33 लाख लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा.
100 करोड़ की लागत से पुल का होगा निर्माण
नीतीश कैबिनेट ने जल संसाधन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. प्रस्ताव में कहा गया है कि,पटना मुख्य नहर के 62.60 कि०मी० पर एक पुल है, जिससे राष्ट्रीय राज्य मार्ग 139 गुजरती है. यह पटना शहर को दक्षिण बिहार के महत्वपूर्ण जिलों यथा अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर एवं रोहतास से जोड़ती है। वर्तमान में अरवल शहर के शहरीकरण एवं व्यवसायिक उत्थान से अरवल एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों से अत्यधिक मात्रा में लोगों के आवागमण में बढ़ोतरी हुई है. जिससे राष्ट्रीय राज्य मार्ग 139 जो अरवल एवं पटना को जोड़ती है पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
33 लाख लोगों को होगा लाभ
योजना के कार्यान्वयन होने के बाद अरवल जिला के कलेर एवं अरवल अंचल में लगभग 8.70 लाख, औरंगाबाद जिला के गोह, हसपुरा एवं दाउदनगर अंचल में लगभग 5.80 लाख, भोजपुरा जिला के सहार, अगियाँव, तरारी, पीरो एवं संदेश अंचल के लगभग 10.00 लाख, रोहतास जिला के नासरीगंज एवं काराकाट अंचल में 3.70 लाख एवं पटना जिला के पालीगंज एवं दुल्हिन बाजार अंचल में लगभग 4.60 लाख मिलाकर कुल लगभग 32.86 लाख लोगों को यातायात एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी. इसके अतिरिक्त अन्य जिलों से आवागमन करने वाले पर्यटकों को भी अप्रत्यक्ष लाभ होगा.
फरवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य
साथ ही जाम की समस्या के कारण इस मार्ग से आवागमण करने वाले यात्रियों के समय में काफी बचत होगी। साथ ही योजना के कार्यान्वयन से पटना नहर के बायें बांध-सह-सोन सुरक्षा तटबंध का मजबुतीकरण हो जायेगा। योजना की प्राक्कलित राशि 10000.00 लाख रूपये (एक सौ करोड़ रूपये) है। इसे फरवरी,2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है.