25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 06:42 PM
By Viveka Nand
Bihar News: राजधानी पटना समेत विभिन्न जिलों में कई ऐसे बिल्डर हैं, जिन्होंने ग्राहकों के साथ धोखा किया है. फ्लैट बुक तो किया पर हैंडओवर नहीं किया. रेरा बिहार ने वैसे बिल्डरों के खिलाफ आदेश भी पारित किया. इसके बाद भी ग्राहकों का डूबा पैसा वापस नहीं हुआ। अब रेरा सख्त है और वैसे डिफाल्टर बिल्डरों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.
रेरा बिहार ने पैंतीस रियल इस्टेट कंपनी के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया है. रेरा की तरफ से जानकारी दी गई है कि पैंतीस बिल्डर जो डिफाल्टर हैं, उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज किया गया है. रियल इस्टेट कंपनी से पैसा की वसूली कर राशि ग्राहकों को दी जायेगी. अग्रणी होम्स के खिलाफ रेरा ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. जब्त संपत्ति की नीलामी शुरू की गई है.
रेरा बिहार द्वारा अग्रणी होम्स कंपनी की जब्त 85.6 डिसमिल जमीन जो पटना के धवलपुरा में है,उसकी नीलामी करने जा रही है. 17 फरवरी को जब्त संपत्ति की नीलामी होगी. पहले यह नीलामी 16 दिसंबर को होनी थी. रेरा की तरफ से बताया गया है कि घर खरीदारों के हित को ध्यान में तारीख बढ़ाई गई है.



