ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

मनोज शर्मा का तीखा हमला: तेजस्वी तय करें 'ब से बहादुर बिहार' में हैं या 'ब से बीड़ी' वाले में

बिहार बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी तय करें कि वे "ब से बहादुर बिहार" में हैं या "ब से बीड़ी" वाले बिहार में। केरल कांग्रेस की आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति।

बिहार

05-Sep-2025 08:13 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने केरल कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर बिहार के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि इस बयान के बाद कांग्रेस का चाल-चलन-चरित्र जग जाहिर हो गया है। बिहार और बिहारियों के लिए कांग्रेस क्या सोचती है इस टिप्पणी से उजागर हो गया है। 


इस टिप्पणी के बाद राहुल गांधी की सोच भी बिहारियों के बारे में क्या है वो भी सामने आ गई  है। हालांकि राहुल गांधी बिहारियों को शुरू से अपमानित कर रहें है। लेकिन, वोट के लालची कांग्रेस गठबंधन के लोग तलवे चाट रहे हैं। बिहार में जो राहुल गांधी और कांग्रेस का इस अपमान के बाद भी साथ दे रहा है वो अपनी जमीर को कांग्रेस के पास गिरवी रख चुका है। उनके मन मे बिहारियों के लिए कोई सम्मान नही है। 


बीजेपी नेता मनोज शर्मा ने कहा कि स्टालिन और रेवंत रेड्डी जिसने सनातन धर्म , बिहारीरियों के डीएनए पर सवाल खड़े किए थे, उनको बिहार की रैली में बुलाकर राहुल गांधी ने सीधे अपमान करवाया।  स्टालिन ने अपनी अकड़ में हिंदी में एक शब्द नही कहा। जब पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी बिहारियों को अपशब्द कहे रहे थे तो राहुल की बहन प्रियंका गांधी ताली बजा रही थी। आज केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सभी बातों को रिकॉल करा दिया और बता दिया कि बिहार और बिहारियों  को लेकर कांग्रेस क्या सोचती है। 


बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि अब उन बिहारी नेताओं को सोचना है कि ब से बीड़ी वाला बिहारी बनेंगे या फिर ब से बहादुर बिहारी बनेंगे। राहुल गांधी  की रैली में जिस तरीके तेजस्वी यादव हाशिये पर चले गए, वो वक्त दूर नही कि कांग्रेस की थोड़ी ताकत और बढ़ी तो, पिछले 35 सालों का बदला राजद से गिन गिन कर लेगी। 


इस बयान के बाद भी तेजस्वी, मुकेश सहनी और  लेफ्ट की पार्टियां कांग्रेस के साथ रह रही है तो वो अपनी गैरत बेच चुके है। यदि, ये साथ मे रहते है तो, मान लिया जाएगा कि बिहारियों के मान-मर्यादा और सम्मान से ऊपर इनकी राजनीति है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के इस अपमान का बदला बिहार की जनता स्वयं लेगी। 2025 के विधानसभा का चुनाव  बिहार की जनता अपने स्वाभिमान के लिए वोट देंगी।