ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखे गृह मंत्री, बोले..बिहार में अब छेड़खानी करने वालों और गालीबाजों की खैर नहीं

बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाने की घोषणा की। स्कूल-कॉलेज के आसपास पिंक मोबाइल टीम की तैनाती होगी। सोशल मीडिया पर गालीबाजों और जेल से होने वाले अपराधों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

25-Nov-2025 05:21 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अब छेड़खानी और गालीबाजी करने वालों की खैर नहीं है। बिहार के गृह मंत्री का चार्ज संभालते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि राज्य में स्कूल–कॉलेज के आस-पास मनचलों को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाया जाएगा और पिंक मोबाइल टीम की तैनाती होगी। वही सोशल मीडिया पर गाली देने वालों पर भी अब कार्रवाई होगी।


पटना में गृह मंत्री का कार्यभार संभालते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के कामों को आगे बढ़ाया जाएगा और अपराध पर लगाम कसने का काम किया जाएगा। स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। 


सम्राट चौधरी ने साफ तौर से कह दिया है कि स्कूल–कॉलेज के आसपास छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया जाएगा। इसके तहत पिंक मोबाइल टीम की तैनाती की जाएगी, जिसमें महिला पुलिसकर्मी होंगी। छात्राओं के साथ छेड़खानी होने पर यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और मनचलों पर कार्रवाई करेगी। 


सिर्फ यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर जो लोग गाली देते हैं और अभद्र टिप्पणी करते हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सम्राट चौधरी ने ऐसे लोगों को चेतावनी दे दी है कि यदि इस तरह की हरकतें वो करेंगे तो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


वही बिहार के जेलों में होने वाले अपराधों पर सख्ती बरतने की बात उन्होंने कही। सम्राट चौधरी ने कहा कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच रहा है, इसकी जांच होगी। कैदियों के लिए बाहर से खाना ले जाने पर भी रोक लगाई जाएगी।


गृह मंत्री का पदभार संभालते ही सम्राट चौधरी ने दो घंटे तक पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को बिहार में अलग–अलग तरह के अपराध, उनकी मॉनिटरिंग और कार्रवाई की स्थितियों का प्रजेंटेशन दिया। जिसके बाद उन्होंने  विधि–व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बिहार में अब सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी है। एंटी रोमियो स्क्वॉयड और पिंक मोबाइल टीम से छात्राओं की सुरक्षा मजबूत होगी। वहीं सोशल मीडिया और जेलों में भी अब नियम सख्त होंगे।