25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Jan-2025 10:35 AM
By First Bihar
School Uniform : बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों की स्कूल ड्रेस एक जैसी होगी। शिक्षा विभाग ने पहली से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं और 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं की पोशाक का रंग तय कर लिया है। इसको लेकर विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। दरअसल, विभाग ने कहा है कि पहली से आठवीं के छात्र-छात्राओं तथा नौवीं से 12वीं की छात्राओं को पोशाक खरीद के लिए राशि दी जाती है।
वहीं,स्कूलों के निरीक्षण में यह देखने को मिला है कि राज्य के अलग-अलग जिलों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पोशाक का रंग अलग-अलग है। इसका मुख्य कारण है कि पहले से पोशाक का कोई रंग निर्धारित नहीं था। इसको देखते हुए अब रंग तय किए गए हैं। इसके बाद अब सभी लोग एक ही तरह के ड्रेस में नजर आएंगे।
इसको लेकर शिक्षा विभाग ने कहा है कि पहली से आठवीं की लड़कियों की समीज-शर्ट आसमानी नीला तथा सलवार-स्कर्ट गहरा नीला होगा। दुपट्टा-हाफ जैकेट गहरा नीला होगा। इसी प्रकार पहली से आठवीं के लड़कों की शर्ट आसमानी नीला और पैंट गहरा निले रंग का होगा। विभाग ने कहा है कि शिक्षक-अभिभावक की अगली बैठक में अभिभावकों को इससे संबंधित जानकारी दी जाएगी।
इधर, उन्हें बताया जाएगा कि विद्यार्थियों को कितनी राशि दी जा रही है और यह किस प्रायोजन के लिए है।सभी अभिभावक लिखित मौखिक घोषणा करेंगे कि जिसके लिए राशि दी जा रही है, उसके लिए ही खर्च की जाएगी। मार्च में सभी छात्र-छात्राओं की पोशाक की तस्वीर खींच कर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।