ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, 3 सितंबर से 42 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन

Bihar Politics : बिहार एनडीए के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का तीसरा चरण तीन सितंबर से शुरू होगा। इस चरण में कुल 42 विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

27-Aug-2025 10:51 AM

By First Bihar

Bihar Politics : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इसको लेकर तमाम राजनीतिक संगठन अपनी अपनी रणनीति तैयार कर मैदान में घूम रही है। इसी  कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आयी है उसके मुताबिक एनडीए के नेता भी अब जनता के बीच जाने का प्लान तैयार किया है और इसको लेकर तारीखों का भी एलान कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, बिहार एनडीए के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का तीसरा चरण तीन सितंबर से शुरू होगा।  इस चरण में कुल 42 विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की गई। इसके साथ ही आगे के कार्यक्रम का रूपरेखा भी बताया गया है। 


बताया जा रहा है कि तीन सितंबर को वैशाली, राजगीर, सकरा, खगड़िया, बरबीघा, केसरिया, सुरसंड, छातापुर, रीगा, गयाजी टाउन, बछवाड़ा, काराकाट, अगिआंव और बेनीपट्टी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सात सितंबर को एकमा, कुचायकोट, महनार, फुलपरास, नवीनगर, कसबा, अलौली, केवटी, बड़हरा, कुटुंबा, बेगूसराय, बाराचट्टी, शाहपुर और जोकीहाट में एवं आठ सितंबर को मीनापुर, मोकामा, बेलसंड, बहादुरपुर, शेटघाटी, मनिहारी, हसनपुर, सहरसा, लालगंज, मखदुमपुर, पीरपैंती, रजौली, मनेर तथा कटिहार में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 


इधर, इस पुरे कार्यक्रम को लेकर एनडीए के नेता ने कहा कि इस बार 2020 से भी बेहतर परिणाम होगा। काम का कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वह भ्रम फैला रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर विकास को लेकर लोग विश्वास रखते हैं। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि एनडीए एकजुट है। हम लोग साथ हैं. कोई बड़ा और छोटा भाई नहीं है।