बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
06-Jan-2026 09:52 AM
By First Bihar
Land Grievance Redressal : भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 2600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने सभी आवेदनों पर विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आमलोगों के आवेदन जिलास्तर पर स्कैनिंग कर कंप्यूटर पर अपलोड किए जाएंगे और प्रत्येक कार्रवाई की जानकारी आवेदकों के मोबाइल नंबर पर क्रमवार भेजी जाएगी।
उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने संवाद के दौरान उदाहरण स्वरूप अंचलवार पांच–पांच शिकायतों को लेकर अधिकारियों के समक्ष आम लोगों की परेशानी सुनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाकि सभी आवेदन भी गंभीरता से देखे जाएंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर प्रत्येक कदम की जानकारी भेजी जाएगी, जिससे लोग अपनी शिकायत की प्रगति से अवगत रह सकें।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी मामलों की पुनः समीक्षा 14 जनवरी के बाद की जाएगी। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने का अनुरोध किया और कहा कि डबल इंजन सरकार का मुख्य लक्ष्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह भी बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद राजस्व विभाग की टीम प्रधान सचिव सीके अनिल और सचिव गोपाल मीणा के नेतृत्व में जिले–जिले में लगातार दौड़ रही है, ताकि हर नागरिक तक सेवा पहुँच सके। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार विभाग जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह समर्पित है और किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं की जाएगी।