ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

BIHAR NEWS : पुलिस पर बालू माफियाओं और ग्रामीणों ने किया हमला, एक युवक को लगी गोली

BIHAR NEWS : बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है। मंगलवार को बांका जिला के सुईया थाना और जमुई जिला के झाझा थाना के बॉर्डर पर स्थित पेशराहा गांव में झाझा पुलिस टीम पर

02-Sep-2025 02:23 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार में एक बार फिर बालू माफिया का तांडव देखने को मिला है। राज्य के अंदर एक बार फिर से बालू माफिया ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला है। इसके बाद फिर इस मामले में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है?


दरअसल, बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है। मंगलवार को बांका जिला के सुईया थाना और जमुई जिला के झाझा थाना के बॉर्डर पर स्थित पेशराहा गांव में झाझा पुलिस टीम पर अवैध बालू माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से हमला कर दिया गया। वहीं पुलिस और बालू माफियाओं के बीच हुई झड़प में एक युवक के पैर में गोली लगी है। 


जानकारी के मुताबिक, जख्मी युवक का नाम पिंटू यादव (37 साल) है जो कि भुसी थाना सुईया बताया गया है। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर मनीष कुमार, इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार और सुईया थाना के अवर निरीक्षक आकाश कुमार दल-बल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे। 


वहीं, झड़प में जख्मी युवक पिंटू यादव से एसडीपीओ ने गहन पूछताछ की। एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि सुईया और झाझा थाना के सीमावर्ती इलाके में झाझा पुलिस टीम और बालू माफियाओं के बीच झड़प हुई है। अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर झाझा पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। जंगली क्षेत्र से गुजरने के दौरान सुईया थाना क्षेत्र में झाझा पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लगने की बात उजागर हुई है। 


इधर, झाझा थाना की पुलिस द्वारा आवेदन दिया जा रहा है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जख्मी युवक और ग्रामीणों का पक्ष था कि क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की खबर के बीच सिविल ड्रेस में घूम रहे लोगों से पूछताछ के क्रम में पहले देवानंद यादव नामक युवक को गाड़ी पर बैठा लिया गया। जब हमलोगों ने पीछा करते हुए गाड़ी के आगे खड़ा होकर उन लोगों की गाड़ी रोकी, तो बोलेरो के आगे चल रहे बाइक पर सवार एक युवक ने पिस्टल से पैर में गोली मार दी।