25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Jan-2025 01:15 PM
By First Bihar
Anant Singh : पटना से सटे मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नौरंगा फायरिंग मामले में सोनू सिंह के सरेंडर करने के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिहं ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इनके ऊपर कल पुलिस के तरफ से सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन करने और गोलीबारी करने समेत कुछ मामले में भी शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस के तरफ से इनकी गिरफ़्तारी की तैयारी चल रही थी, इस बीच उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
वहीं मंगलवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसके साथ ही अनंत सिंह के सरेंडर करने की पुष्टि बाढ़ ASP राकेश कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किए हैं,इसके बाद पुलिस की टीम आगे की एक्शन में जूट गई है।
बता दें कि मंगलवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और बदमाश सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग मामले में बुधवार को थाने में तीन प्राथमिकी कराई गई थी। जिनमें सोनू मोनू के पिता के द्वारा अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर कराई गई। मुकेश सिंह के मकान को लेकर विवाद हुआ था, उसके मकान मालिक द्वारा एवं चौथी प्राथमिकी पंचमहला थानेदार द्वारा कराई गई है। जिसमें अनंत सिंह के समर्थकों पर पुलिस के काम काज में बाधा डालने को लेकर कराई गई है।
इससे पहले इस मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि छोटी-मोटी घटनाओं पर सरकार की निगाहें बनी हुई हैं। क्राइम करने वाला बचेगा नहीं। ईमानदारी के साथ प्रशासन भी लगा हुआ है। सरकार पूरी सजगता के साथ कानून का राज स्थापित कर रहा है। इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई भी हो कार्रवाई चल रही है। चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, प्रशासन अपना काम कर रहा है।