ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / ANANT SINGH : कोर्ट में सरेंडर करने के बाद 14 दिन की हिरासत...

ANANT SINGH : कोर्ट में सरेंडर करने के बाद 14 दिन की हिरासत में भेजे गए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, कहा - सरकार के नियम का कर रहे पालन

ANANT SINGH : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। वहीं इस मामले पर बाढ़

24-Jan-2025 01:57 PM

By First Bihar

ANANT SINGH : मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। अनंत सिंह ने बाढ़ अनुमंडल न्यायालय में  सरेंडर कर दिया है। वहां भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। वहीं, इससे पहले सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूर्व बाहुवली विधायक अनंत सिंह को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।वहीं. अब अनंत सिंह को केंद्रीय कारागार बेउर जेल लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।


वहीं, बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि "सरकार का जो नियम होता है उसे हर किसी को पालन करना होता है, हम पर एफआईआर किया तो हमने सरेंडर कर दिया है।अब जेल जा रहे हैं, हम कानून का पालन करते हैं"। वहीं, इस मामले पर बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि कल से पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई थी, पुलिस इस मामले में सबूत खंगाल रही थी। पुलिस के दवाब में अनंत सिंह ने सरेंडर किया। अब बेउर जेल भेजा जा रहा है।


इससे पहले मोकामा प्रखंड के पंचमहला थाने के नौरंगा-जलालपुर गांव में शुक्रवार अहले सुबह मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से फायर किए गए गोली का खोखा बरामद किया है। वहीं मंगलवार को हुई फायरिंग मामले में सोनू-मोनू गैंग के सोनू ने आज सुबह सरेंडर किया था। वहीं अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


बता दें कि मंगलवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और बदमाश सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग मामले में बुधवार को थाने में तीन प्राथमिकी कराई गई थी। जिनमें सोनू मोनू के पिता के द्वारा अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर कराई गई। मुकेश सिंह के मकान को लेकर विवाद हुआ था, उसके मकान मालिक द्वारा एवं चौथी प्राथमिकी पंचमहला थानेदार द्वारा कराई गई है। जिसमें अनंत सिंह के समर्थकों पर पुलिस के काम काज में बाधा डालने को लेकर कराई गई है।