25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
23-Jan-2025 11:38 AM
By First Bihar
Attack On Anant Singh: मोकामा में एक मकान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। सोनू-मोनू गिरोह के गुर्गों के साथ हुई अंधाधुंध फायरिंग में अनंत सिंह के समर्थक उदय यादव घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। दोनों गांवों के बीच तनाव का माहौल है और पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है।
दरअसल, मोकामा के बाहुबली कहे जाने वाले अनंत सिंह पर हमले के बाद से एक बार फिर बिहार में बाढ़-मोकामा के इलाकों में खूनी संघर्ष यानी गैंगवार शुरू होने का खतरा मंडराने लगा है। अनंत सिंह पर हमला उस वक्त किया गया था जब वो मोकामा में एक मामले को सुलझाने गए थे। इस हमले में सोनू-मोनू का नाम सामने आने के बाद सोनू-मोनू के पिता का दावा है कि अनंत सिंह पर एफआईआर दर्ज किया गया है और उन्होंने गोली चलाई है। लेकिन अब पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि उन्हें केस से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘दो लोगों ने फायरिंग की और मेरे एक समर्थक को गर्दन पर गोली लग गई। सोनू-मोनू किडनैपर और चोर हैं। वो लोगों के खेतों को लूटते हैं। वो लोग चोर हैं और उनके पिता डकैत। वो पिस्टल लेकर घूमते हैं। अगर पुलिस ने ऐक्शन लिया होता तो मुझे चिंता करने की जरुरत नहीं थी।
मैंने मांग की थी कि जांच कराई जाए लेकिन पुलिस ने पैसे लिए और कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोनू-मोनू पुलिस के मुखिया जैसे हैं। मैं चाहता हूं कि लोग सुरक्षित रहें। मैं कोई सुरक्षा की मांग नहीं करता हूं। अब यह सरकार पर है कि मैं जेल जाऊं या ना जाऊं। मैं लोगों के साथ खड़ा हूं और क्या हुआ अगर मेरे खिलाफ कोई केस हुआ तो? मुझे केस की कोई परवाह नहीं है।’