ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / patna-news / चुनावी कमान संभालने इस दिन बिहार आ रहे अमित शाह, पार्टी नेताओं के...

चुनावी कमान संभालने इस दिन बिहार आ रहे अमित शाह, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे मंथन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 और 26 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे पार्टी नेताओं संग चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इससे पहले 15 सितंबर को पीएम मोदी का भी बिहार दौरा तय है।

05-Sep-2025 07:20 PM

By First Bihar

PATNA: इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गयी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव की कमान संभालने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर और 26 सितंबर को बिहार आ रहे हैं। 


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। बिहार के पूर्णिया जिले में पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसी तीन एक वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर वीसी के माध्यम से रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है। वही अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भी तैयारी शुरू की जा रही है। पीएम मोदी के आगमन के दो दिन बाद ही अमित शाह बिहार आ रहे हैं। 18 और 26 सितंबर को बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। 


इससे पहले उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए 03 सितंबर को दिल्ली स्थित अपने आवास पर बिहार के भाजपा नेताओं के साथ करीब तीन घंटे तक मंथन किया था। दिल्ली में आयोजित बीजेपी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. एल. संतोष मौजूद एवं बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे।


बिहार के बीजेपी नेताओं में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री मंगल पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद राधामोहन सिंह और सांसद संजय जायसवाल भी मौजूद थे। इस बैठक में 25 सितंबर तक बिहार में विधानसभा स्तर पर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन कराये जाने का फैसला लिया गया। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति का भी गठन किया जाएगा। जिसमें तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और चुनाव प्रचार करेंगे।