जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
16-Nov-2025 10:38 PM
By First Bihar
PATNA: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में यदि कोई नेता सबसे लोकप्रिय चेहरा रहा, तो वह तेजस्वी यादव थे। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने बूथ स्तर पर बहुत गहराई से विश्लेषण नहीं किया है, लेकिन जो नतीजे सामने आए हैं, उसके आधार पर यह साफ है कि तेजस्वी को जितने वोट मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले।
अखिलेश यादव ने महागठबंधन की सोच की सराहना करते हुए कहा कि गठबंधन रोजगार देने की बात करता था और बिहार को विकसित राज्य बनाना चाहता था। साथ ही उन्होंने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि “दूसरी तरफ के लोग सिर्फ डिवीजन यानी समाज को बांटने की बात कर रहे थे और पिछली बातों में उलझे थे।”
उन्होंने कहा कि जो विजन वाला नेता होता है वो आगे देखता है, और जो डिवीजन की राजनीति करता है, वो पीछे की बातों में उलझा रहता है। कांग्रेस महागठबंधन की साथी, क्षेत्रीय दलों को मिलकर चलना चाहिए।सपा प्रमुख ने आगे कहा कि महागठबंधन हो या इंडिया गठबंधन, इसकी बुनियाद यही है कि प्रत्येक राज्य में जो क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, उसी के नेतृत्व में बाकी दल काम करें। उन्होंने कांग्रेस को गठबंधन का अहम साथी बताया।
गौरतलब है कि बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। वहीं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। तेजस्वी यादव मुश्किल से राघोपुर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे, जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ सीट हार गए। वही महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार माने जा रहे मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का सूपड़ा साफ हो गया और उसके सभी 13 उम्मीदवार हार गए। भाकपा को भी इस बार एक भी सीट नहीं मिली।