रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
14-Apr-2025 09:25 AM
By First Bihar
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान किए जाने को लेकर हर दिन कोई न कोई नई पहल की जाती है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने एक और फरमान जारी किया है। जिसके तहत कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों की रीडिंग दक्षता जांचने के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगी। तो आइए जानते हैं ये परीक्षा कब और कहां होगी ?
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों की विशेष परीक्षा ली जाएगी। इसके जरिए छात्रों की रीडिंग और पठन दक्षता की जांच की जाएगी। विशेष परीक्षा का आयोजन 28 से 30 अप्रैल के बीच में होगा। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की विषयों की बुनियादी समझ को मजबूत करना है, ताकि आगामी कक्षाओं में पढ़ाई आसान हो सके।
मालूम हो कि,इस परीक्षा में विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों को शामिल किया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 7 से 9 बजे और फिर दूसरी पाली 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी छात्रों की परीक्षा उनके वर्तमान कक्षा कक्ष में ही ली जाएगी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा में पूर्व कक्षाओं में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे जाएंगे। अप्रैल माह में स्कूलों में पुराने पाठों का रिवीजन कराया जा रहा है ताकि छात्र तैयारी के साथ परीक्षा में भाग ले सकें।
शेड्यूल के मुताबिक पहली परीक्षा 28 अप्रैल को सुबह (7-9 बजे), कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों के लिए गणित की होगी। उसी दिन 10 से 12 बजे, कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों का पर्यावरण अध्ययन और विज्ञान का एग्जाम होगा। 29 अप्रैल को सुबह (7-9 बजे) हिंदी और उर्दू की तो 10 से 12 बजे, कक्षा 2 से 8 तक संस्कृत और अहिंदी भाषाएं का एग्जाम होगा। 30 अप्रैल को सुबह (7-9 बजे) कक्षा 2 से 8 तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी। बता दें कि, परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व ‘ई-शिक्षा कोष पोर्टल’ पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इधर, शिक्षा विभाग की मानें तो अधिकांश विषयों की 20% सामग्री पूर्व कक्षाओं से जुड़ी होती है। ऐसे में यह रीडिंग टेस्ट छात्रों के लिए आधारभूत ज्ञान को पुनः सुदृढ़ करने का अवसर होगा। परीक्षा परिणामों के आधार पर छात्रों का वर्गीकरण किया जाएगा और उसी अनुसार उन्हें आगामी कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा।