ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार

Bihar News: बिहार के बांका जिले में अल्ट्राटेक सीमेंट 800-1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करेगा। परियोजना से 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दी जानकारी।

बांका सीमेंट प्लांट, अल्ट्राटेक सीमेंट बिहार, नीतीश मिश्रा उद्योग मंत्री, बिहार औद्योगिक विकास, अल्ट्राटेक निवेश बांका, BIADA भूमि आवंटन, बिहार में रोजगार, उद्योग विस्तार बिहार
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार में उद्योगों का विस्तार किया जा रहा है. कई जिलों में उद्योग-धंधे स्थापित किये जा रहे हैं. अल्ट्राटेक कंपनी 800-1000 करोड़ की लागत से सूबे के बांका में सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की स्थापना करने जा रही है. बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने यह जानकारी दी है. 

बांका जिला में अंचल कटोरिया के मौजा करझौंसा स्थित नवविकसित औद्योगिक क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट लि. द्वारा 800-₹1000 करोड़ लागत से सीमेंट उद्योग की स्थापना होने जा रही है. सोमवार को अल्ट्राटेक सीमेंट लि.के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट सीए मुकेश अग्रवाल , जॉइंट प्रेसिडेंट (F&C) गगन अग्रवाल एवं हेड - माइन्स, लैंड एक्वीजीशन एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स रवि दुसाद ने सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की है. इस दौरान उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह , निदेशक (तकनीकी विकास) शेखर आनंद एवं निदेशक (हथकरघा एवं रेशम निदेशालय) निखिल धनराज निप्पणीकर पस्थित थे। 

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य बिरला समूह की सीमेंट निर्माण कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लि. द्वारा बांका जिला के अंचल कटोरिया के मौजा करझौंसा स्थित नवविकसित औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की स्थापना के संबंध में एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट का पत्र सौंपा.अल्ट्राटेक सीमेंट लि. द्वारा बांका के औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 200 एकड़ से अधिक की भूमि पर इस इकाई की स्थापना की जाएगी, जिसकी उत्पादन क्षमता 3.3 मिलियन टन होगी। इसमें लगभग 500 से अधिक रोजगार सृजन भी होगा। 

उन्होंने बताया कि जल्द ही तमाम औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) द्वारा भूमि आवंटन प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। उद्योग विभाग का प्रयास है कि बिहार के प्रत्येक जिले में औद्योगिक विकास हो जिससे भविष्य में बिहार पूर्वी भारत के प्रमुख ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित हो सके। इसी कड़ी में लगभग ₹800-₹1000 करोड़ के अनुमानित निवेश की इस परियोजना से बांका भी आने वाले समय में बिहार के बढ़ते औद्योगिक वातावरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता