ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द

Air India Flight: दिल्ली से पेरिस जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान से पहले ही उसे रद्द कर दिया गया। इस वजह से पेरिस से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI142 भी कैंसिल कर दी गई।

Air India Flight
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Air India Flight: एअर इंडिया की एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी खराबी सामने आई है। इस बार दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 को उड़ान से पहले जांच के दौरान तकनीकी समस्याएं पाए जाने के कारण उसे रद्द कर दिया गया।


एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। तकनीकी समस्या के समाधान के लिए कार्य जारी है। इसके चलते अब 18 जून को पेरिस से दिल्ली आने वाली वापसी की फ्लाइट AI142 को भी रद्द कर दिया गया है।


कंपनी ने कहा है कि यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही यात्रियों को फुल रिफंड या उड़ान रिशेड्यूल कराने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है। एअर इंडिया ने यह भी बताया कि वह यात्रियों को उनके गंतव्य तक शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है।


बता दें कि हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद हांगकांग, हिंडन एयरपोर्ट और सैन फ्रांसिस्को की उड़ानों में भी तकनीकी खराबी सामने आ चुकी है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एक और फ्लाइट को भी इसी कारण रद्द करना पड़ा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता