ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार से आई बेहद शर्मनाक तस्वीर, दबंगों ने मर्यादा को किया तार-तार; सरेआम महिलाओं के सामने की गंदी हरकत

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में दबंगों ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। आधी रात को एक घर के बाहर उत्पात मचाते हुए महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की गई।

Bihar Crime News
शर्मनाक वीडियो वायरल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां दबंगों ने मर्यादा को तार-तार करते हुए एक घर के सामने पहुंचकर भारी उत्पात मचाया। दबंगों ने एक घर के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान दबंगों की शर्मनाक तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।


दबंगों ने घर के दरवाजे के बाहर खड़े होकर घर में मौजूद महिलाओं को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो काली बाग थाना अंतर्गत सोनारपट्टी क्रिश्चियन क्वार्टर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि कैसे एक व्यक्ति अपने पैंट को खोलकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति मनोज पटेल, शशि गुप्ता, ऋषभ एवं हर्षवर्धन लोहे का रॉड लेकर अपने साथ आए हुए थे। घर की महिलाओं ने बताया कि वे अपने घर में सो रही थी, तभी रात 12 बजे घर के दरवाजे पर अचानक जोर-जोर से लात मारने की आवाज सुनाई दी। 


आरोपी मुकेश कुमार, मनोज पटेल, शशि गुप्ता, ऋषभ एवं हर्षवर्धन भद्दी भद्दी गाली देने लगे एवं लोहे के रॉड से दरवाजे पर जोर-जोर से पीटने लगे। जब परिवार के लोग घर से बाहर आए तो मारपीट करने लगे और आरोपी मुकेश कुमार ने महिलाओं के सामने अपना पैंट खोलकर शर्मनाक हरकत की। 


परिवार के लोगों को कहना है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों का आरोप है कि अगले दिन जब वह काली बाग थाना में आवेदन देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें एससी एसटी थाना भेज दिया हालांकि वहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता