25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
16-Jan-2025 03:21 PM
By First Bihar
8th Pay Commission: भारत सरकार ने आठवें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी है. यह वर्ष 2026 से लागू होगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है. मंत्री ने कहा कि सातवें वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था. गठन के बाद आयोग की रिपोर्ट के आधार पर 1 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनधारकों के पेंशन में इजाफा होगा।
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर लगभग ₹34,560 हो सकता है. इसका मतलब है कि न्यूनतम वेतन में लगभग 92% की बढ़ोतरी हो सकती है. इसी तरह, पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन भी बढ़कर ₹17,280 हो सकती है. इस संशोधन के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर बड़ी राहत मिल सकती है. केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश का लाभ न सिर्फ केंद्रीय सरकार के कर्मियों को मिलेगा बल्कि राज्य सरकार के कर्मियों को भी लाभ मिलेगा.
वेतन आयोग का कार्यकाल 10 सालों का होता है. 7वें वेतन आयोग को 2016 में लागू किया गया था. इसके 10 साल दिसंबर 2025 में पूरा होगा.इससे पहले ही सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुएआठवां वेतन आयोग गठन किए जाने को हरी झंडी दे दी है.इससे पहले, 4वें, 5वें और 6वें वेतन आयोगों का कार्यकाल समान रूप से 10वर्ष का था.