ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Patna News: पटना में सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में डूबे...

Patna News: पटना में सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में डूबे 2 छात्र, एक की मौत

Patna News: पटना के गांधी घाट पर नहाते समय सेल्फी लेने के चक्कर में दो छात्र डूब गये। जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बचा लिया गया।

17-Apr-2025 09:15 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Patna News: पटना के जेपी गंगा पथ के नीचे बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांधी घाट के पास पिलर नंबर 59 के सामने दो छात्र नहाने पहुंचे थे। नहाने के साथ-साथ दोनों सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी के चक्कर में दोनों छात्र गंगा नदी में डूब गये। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरे को बचा लिया गया।


खबरों के मुताबिक दोनों छात्र पीरबहोर थाना क्षेत्र के गांधी घाट पर नहाने आए थे। वे जेपी गंगा पथ के पिलर नंबर 59 के नीचे नदी में उतरे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नहाने के दौरान वे बार-बार फोन से सेल्फी भी ले रहे थे। इसी दौरान एक छात्र गहराई की तरफ बढ़ गया और उसे अंदाजा नहीं हुआ कि पानी कितना गहरा है। वह तेजी से बहाव में डूबने लगा। जब उसके दोस्त ने उसे डूबते देखा, तो वह भी उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद पड़ा। मगर वह खुद भी बहाव की चपेट में आ गया।


दोनों की चीख-पुकार से घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घाट के पास खड़ा पर्यटन विभाग का एक जहाज उस वक्त मौके पर था। जहाज पर तैनात कर्मी की नजर जैसे ही डूबते छात्रों पर पड़ी, उसने बिना देर किए जहाज से लाइफ जैकेट फेंका। किस्मत से एक छात्र उस जैकेट तक पहुंच गया और उसे खींचकर सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन दूसरा छात्र तेज धार में बह चुका था। घटना के बाद तुरंत NDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर भी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद छात्र का शव बरामद किया गया।