ब्रेकिंग न्यूज़

वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट

Home / bihar / Patna Axis Bank fire: किदवईपुरी में Axis Bank में लगी आग, दस्तावेज़ और...

Patna Axis Bank fire: किदवईपुरी में Axis Bank में लगी आग, दस्तावेज़ और कैश सुरक्षित

Patna Axis Bank fire: पटना के किदवईपुरी इलाके में स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।

23-Apr-2025 07:20 AM

By First Bihar

Patna Axis Bank fire: पटना के  किदवईपुरी एक्सिस बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू किदवईपुरी स्थित एक्सिस बैंक शाखा में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। घटना के तुरंत बाद बैंक में लगे अलार्म ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क किया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।


मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया। हालांकि, बैंक मैनेजर ने इस घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 


वहीं, बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने जानकारी दी कि किसी प्रकार की नकदी की क्षति नहीं हुई है और समय पर कार्रवाई से स्थिति को संभाल लिया गया। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। घटना को लेकर इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।