BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
16-Mar-2026 06:54 PM
By First Bihar
PATNA: नीट छात्रा की मौत मामले में बड़ी खबर पटना से आ रही है। जिस शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर छात्रा मेडिकल की तैयारी कर रही थी, उस बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन को आज बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। फिलहाल मनीष रंजन जेल में ही रहेंगे।
एडीजे 6 की अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान फैसला रिजर्व रखा था। सोमवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने मनीष रंजन की बेल को रिजेक्ट कर दिया। इस बात की जानकारी पीड़ित पक्ष के वकील एसके पांडेय ने दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ओपन कोर्ट इस बात का अनाउंसमेंट कर दिया गया है कि बेऊर जेल में बंद मनीष रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है।
जजमेंट की कॉपी अभी हाथ में नहीं आई है। उन्होंने बताया कि आज सुनवाई नहीं हुई बल्कि 12 मार्च को बहस के बाद ऑर्डर रिजर्व रखा गया था। हम लोगों ने ऑर्डर के लिए अप्लाई किया है, एक दो दिन में मिल जाएगा। ऑर्डर मिलने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस केस में बड़े-बड़े रसुखदार शामिल हैं।
पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि सोशल मीडिया पर पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का वीडियो वायरल हैं जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस केस में शामिल हैं। पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि यदि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का दामन साफ है और यदि यह आरोप लग रहा है तो उनको खुद ही सामने आकर डीएनए सैंपल देना चाहिए।