BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
17-Mar-2026 05:01 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमले की गंभीर घटना सामने आई है। चीना कोठी मंदिरी इलाके में छापेमारी के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम को घेरकर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राजधानी पटना के चीना कोठी मंदिरी इलाके में छापेमारी के दौरान नारकोटिक्स की टीम पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने नारकोटिक्स की टीम को घेर लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बढ़ते तनाव के बीच पुलिस टीम को आत्मरक्षा में 4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस टीम के दो जवानों को हल्की जोटें आई हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि इलाके में स्मैक बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद नारकोटिक्स की पांच सदस्यीय टीम मंदिरी इलाके में एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस को देख असामाजिक तत्व के लोग और स्मैक के धंधे से जुड़े लोगों की भी उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस की टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति बिगड़ने पर फायरिंग
बढ़ते तनाव के बीच पुलिस की टीम को आत्मरक्षा में 3 से 4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान दो जवानों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।
एक आरोपी गिरफ्तार
हंगामे के बावजूद टीम ने आकाश धांगर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गये। हालांकि भीड़ के कारण टीम को वहां से सुरक्षित निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
परिजनों ने उठाए सवाल
गिरफ्तार आरोपी की मां सुनीता देवी ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे को झूठा फंसाया गया है। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने उसके पास नशीले पदार्थ का पैकेट रख दिया था, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने फायरिंग की घटना की भी पुष्टि की।
बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद नारकोटिक्स टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके से 54 पुड़िया स्मैक और 6700 कैश बरामद किया गया है। आरोपी पहले भी स्मैक बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है।
आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आकाश धांगर पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। ASP (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि टीम नियमित छापेमारी के लिए गई थी, तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले की जांच की जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुखा नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जितने भी लोग स्मैक और दारू बेचने में लगे हैं, वो इसे धंधे को छोड़े।



