Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
01-Mar-2026 10:41 PM
By First Bihar
PATNA:पटना नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारी अब होली के बाद अलग लुक में नजर आएंगे। दरअसल अब सभी महिला एवं पुरुष कर्मचारी होली के बाद वर्दी में दिखेंगे। इन सभी को दो-दो सेट वर्दी दी जाएगी। जिस पर सरकार 1.37 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
पटना नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए नई वर्दी वितरण की योजना को मंजूरी दे दी है। निगम में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय स्थायी और दैनिक कर्मचारियों को होली के बाद नई वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से कुल 4,866 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
महिला और पुरुष कर्मचारियों को अलग-अलग वर्दी सेट दिया जाएगा। पुरुष कर्मचारियों को 2 सेट फुल पैंट-शर्ट और एक जोड़ी जूता मिलेगा। जबकि महिला कर्मचारियों को 2 साड़ी, 2 पेटीकोट, 2 ब्लाउज और एक जोड़ी जूता प्रदान किया जाएगा। वर्दी की दरें वित्त विभाग द्वारा पहले से तय मानकों के अनुसार निर्धारित की गई हैं।
निगम प्रशासन का कहना है कि वर्दी से कर्मचारियों की पहचान स्पष्ट होगी, काम के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनी रहेगी और स्वच्छता संबंधी कार्यों में पेशेवर छवि मजबूत होगी। मेयर सीता साहू ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा और अनुशासन के लिए यह कदम आवश्यक है। वर्दी वितरण का कार्यादेश होली के बाद जारी होगा और वितरण 4–5 दिनों के भीतर सभी कर्मचारियों में किया जाएगा।
पुरुष कर्मचारी पर 2 सेट वर्दी और जूता सहित खर्च: 2,877 रुपए
महिला कर्मचारी पर कुल खर्च: 2,373 रुपए
4,317 पुरुष कर्मचारियों के लिए अनुमानित खर्च: लगभग 1.24 करोड़ रुपए
549 महिला कर्मचारियों के लिए अनुमानित खर्च: लगभग 13.02 लाख रुपए
कुल अनुमानित खर्च: 1.37 करोड़ रुपए