ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / पटना : मुख्यमंत्री आवास में बड़ा कोरोना विस्फोट, 2 दर्जन से ज्यादा संक्रमित...

पटना : मुख्यमंत्री आवास में बड़ा कोरोना विस्फोट, 2 दर्जन से ज्यादा संक्रमित मिले

05-Jan-2022 01:53 PM

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर के बीच मुख्यमंत्री आवास में संक्रमण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और अन्य इंतजामों में लगे अब तक लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. आज कुल 21 लोगों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है. मुख्यमंत्री आवास पर तैनात अन्य कर्मियों की जांच लगातार कराई जा रही है.


बिहार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. इतना ही नहीं सीएम नीतीश जिससे समाज सुधार अभियान को चला रहे थे उसे भी तत्काल स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है.


आज नीतीश कैबिनेट की बैठक से पहले बिहार सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. दोनों डिप्टी सीएम के अलावा राज्य सरकार में शामिल मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोनावायरस रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है.