ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई...

मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप

पटना के मोकामा में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक शोभीर और उसके भाई अमित कुमार पर सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सहित कई लोगों ने जानलेवा हमला किया। शोभीर को गंभीर चोटें आईं और उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। परिवार का आरोप है कि यह हमला विधानसभा चुनाव

22-Feb-2026 07:13 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के मोकामा से बड़ी खबर आ रही है। मोकामा के विधायक बाहूबली अनंत सिंह के समर्थक शोभीर और उसके भाई अमित कुमार पर सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सहित कई लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद मोकामा विधानसभा चुनाव रंजिश का घाव एक बार फिर ताजा हो गया। 


अनंत सिंह के समर्थक अमित कुमार ने बताया कि उसके भाई शोभीर को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह एवं अन्य लोगों ने मिलकर उनके भाई शोभीर को बंधक बना लिया और मारपीट की। उन लोगों ने मेरे भाई शोभीर को गले में फांसी लगाने की भी कोशिश की। लेकिन शोभीर इस दौरान किसी तरह वहां से बचकर भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।


 वहां से बच निकलने के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पंडारक पीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाढ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया. वहां से भी उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल शोभीर के भाई अमित ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की मौत हो गयी थी। 


अमित ने बताया कि हम दोनों भाई अनंत सिंह के समर्थन में खड़े थे, इसलिए हमें फंसाया गया। उस केस के बाद अब जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। वही इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायल शोभीर के भाई अमित ने बताया कि माधव कुमार उर्फ खन्ना सिंह, उनका बेटा मिट्ठू, तिशू कुमार, विकास कुमार अनिल सिंह एक हमारे चचेरे बड़े भाई संजय सिंह ने हमला किया है। 


हम दोनों भाई अनंत सिंह के कार्यकर्ता हैं। दुलारचंद जी वाले घटना में हम लोगों का कोई हाथ नहीं था लेकिन इसके बावजूद मेरे तीन भाईयों को नामजद आरोपी बना दिया गया। इन लोगों ने आज मेरी गाड़ी पर भी स्कॉर्पियों चढ़ाने की कोशिश की। जब मैं अपने भाई को देखने अस्पताल जा रहा था तभी मुझ पर भी जानलेवा हमला पंडारक में किया गया। 


अमित ने यह भी बताया कि इस संबंध में पंडारक थाने को सूचना दे दिये हैं, अभी हम भाई के इलाज में हैं। इसलिए अभी थाने को आवेदन नहीं दिये हैं। डीएसपी साहब और ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान को भी इसकी सूचना दिये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उस वक्त मेरे भाई पर वीणा देवी की गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगा था। वही चुनावी रंजिश को लेकर मेरे भाई को लोग मारना चाहते हैं।   


 पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय ने बताया कि सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना जी के ऊपर परिजन आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव हत्या मामले में घायल शोभीर पर आरोप लगा था। उसके तीन भाईयों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आज जो मामला सामने आया है कि इसमें एफआईआर दर्ज कर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट