ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / bihar / पटना में सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, दी...

पटना में सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

19-Jun-2020 05:05 PM

PATNA : केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे हैं। पटना स्थित आवास पर पहुंच कर केन्द्रीय मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्हें सुशांत के परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया है। सुशांत के पिता केके सिंह को उन्होनें सांत्वना दी है।


केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया है। सुशांत के पिता केके सिंह को उन्होनें सांत्वना दी है। सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन पर उन्होनें गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रतिभावान कलाकार थे और अपनी क्षमता के बदौलत उन्होनें फिल्म इंटस्ट्री में ऊंचा मकाम हासिल किया था। बता दें कि सुशांत का श्राद्धकर्म पटना स्थित आवास पर हो रहा है। पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोग और रिश्तेदार इसमें शामिल होंगे।

news image

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की अंत्येष्टि के बाद उनकी अस्थियां गुरूवार को गंगा में विसर्जित की गईं। इस दौरान सुशांत के परिजन और उनके बेहद करीबी लोग उपस्थित थे।मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के बाद सुशांत की अस्थियां पटना लाई गई थीं। राजधानी के गांधी घाट पर उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं।


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति और परिवार के बेहद करीबी लोग ही इस दौरान उपस्थित रहें। गुरूवार की दोपहर एक बजे पटना के गांधी घाट पर सुशांत की अस्थियां विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन के बाद उनके परिवार के लोग पटना राजीवनगर स्थित उनके घर पहुंचे।


वहीं सुशांत की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को उनके पटना स्थित घर में पूजा की गई। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत की खबर से पूरा देश स्‍तब्‍ध है।