बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
22-Aug-2022 12:05 PM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पटना की सड़क पर शिक्षक अभ्यर्थी उतरे हैं और सातवें चरण की नियोजन प्रक्रिया के दौरान खुद को दूर रखे जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया है। शिक्षक अभ्यर्थियों की डिमांड है कि सातवें चरण की नियोजन प्रक्रिया से जो अभ्यर्थी वंचित रह गए हैं उन्हें शामिल किया जाए। बड़ी संख्या में आज शिक्षक अभ्यर्थी पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
CTET और BTET के अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार उनकी नहीं सुन रही है। पिछले 22 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में उनका धरना प्रदर्शन चलता रहा लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली अब वह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के अभ्यर्थियों ने इस मामले में शिक्षा मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि बिहार के नए शिक्षा मंत्री को हमारी सुध लेनी चाहिए।
शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण के लिए प्राथमिक विज्ञप्ति की मांग कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों में शामिल कई युवाओं का कहना है कि हम सालों से अपने नियोजन का इंतजार कर रहे हैं। एससीईटी और सीटीईटी जैसी परीक्षा को पास करने के बावजूद नियोजन प्रक्रिया में उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।