Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
05-Jul-2020 08:33 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : पटना में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने दुकानों में छापेमारी तेज कर दी है। डीएम कुमार रवि ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पटना जिला प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। जो भी दुकानदार मास्क और सेनेटाइजर के अलावे दो गज की दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दुकानों को अगले तीन दिनों तक के लिए बंद किया जा रहा है। आज रविवार को भी इस अभियान के तहत 58 दुकानों को नोटिस थमाया गया जबकि 33 दुकानों को तत्काल बंद करवा दिया गया।
पटना जिला प्रशासन ने डीएम कुमार रवि के निर्देश पर पटना जिला के सभी अनुमंडलों में ये अभियान चलाय़ा । इस अभियान के तहत रविवार को कुल 108 दुकानों पर छापेमारी की गयी।
अनुमंडलवार नोटिस निर्गत एवं बंद कराए गए दुकानों की स्थिति इस प्रकार है-
पटना सदर में 14 दुकानों को नोटिस जिसमें 4 दुकानों को बंद कराया गया है।
पटना सिटी अनुमंडल में 27 दुकानों को नोटिस कर 20 दुकानों को बंद कराया गया है।
दानापुर अनुमंडल में 3 दुकानों को नोटिस कर सभी 3 दुकानों को बंद कराया गया है।
मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत 4 दुकानों को नोटिस कर सभी 4 दुकानों को बंद कराया गया है।
पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत 10 दुकानों को नोटिस निर्गत किया गया है।
बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत दो दुकानों को बंद कराया गया है।
अब तक इस प्रकार इस अभियान के तहत कुल 776 दुकानों में छापेमारी की गई है जिसमें 166 दुकानों को नोटिस निर्गत किए गए तथा 88 दुकानों को बंद कराया गया है।डीएम कुमार रवि ने कोरोनावायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्टर का प्रयोग करने सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने तथा 2 गज की सामाजिक दूरी मेंटेन करने की अपील की है।