PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
22-Nov-2022 07:31 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर से बुलडोजर चलने वाला है। जी हां, इस बार बारी राजीव नगर की नहीं बल्कि नेहरू नगर और उससे सटे इलाकों की है। दरअसल इस इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लोगों ने घर बना रखा है और अब सरकार इसी जमीन की वापसी की प्रक्रिया में जुट गई है। चंद दिनों पहले यह खबर आई थी कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में सरकार ने एक्शन की रणनीति बनाई है। अब नेहरू नगर में पानी टंकी के पास सरकारी जमीन पर लोगों ने जो अवैध निर्माण कर रखा है, उस पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है।
सोमवार को अवैध निर्माण हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पटना नगर निगम और अंचल की टीम ने इस इलाके का जायजा लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पाटलिपुत्र थाना और वन विभाग कार्यालय के बीच रोड के उत्तर तरफ पानी टंकी है, यहां सरकारी जमीन पर डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसमें पक्के मकान से लेकर खटाल और अन्य तरह का अवैध निर्माण शामिल है। सोमवार को अधिकारियों ने इस इलाके का जायजा लिया और आज से अवैध निर्माण करने वाले लोगों को रेड मार्किंग की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाया जाएगा। यानी कुल मिलाकर पटना में एक बार फिर से बुलडोजर चलने वाला है।
नेहरू नगर के अलावे राजापुर पुल और बांस घाट के बीच भी अवैध निर्माण पर सरकार की नजर टेढ़ी है। इस जमीन पर पिछले 4 दशकों से अतिक्रमण रहा है लेकिन पिछले दिनों नापी कराई गई और इस दौरान अवैध निर्माण वालों की पहचान की गई है। यहां 90 अवैध निर्माण पाए गए हैं, इनको भी हटाया जाना है। आपको बता दें कि जिला परिषद की जमीन पर राजापुर पुल से बांस घाट के बीच पहलवान घाट, दुजरा मोहल्ला शामिल है। अशोक राजपथ से 25 फीट उत्तर पटना सुरक्षा बांध के अंदर बड़ी तादाद में अतिक्रमण पाया गया है। मापी के आधार पर अब अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी है।