ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / कोरोना के बीच मंहगाई की मार: पटना में आज पेट्रोल का भाव 100...

कोरोना के बीच मंहगाई की मार: पटना में आज पेट्रोल का भाव 100 रूपये के पार, 90 रूपये पर पहुंचा डीजल

25-May-2021 06:50 AM

PATNA : बिहार में पहली दफे पेट्रोल के भाव ने शतक मार लिया है. आज यानि मंगलवार को अगर आप पटना के पेट्रोल पंप पर जायेंगे तो पेट्रोल के दाम 100 रूपये से ज्यादा होंगे. पेट्रोल कंपनियों ने सोमवार की रात सरकार की ओर से हुए दाम में इजाफे के बाद जो रेट तक किये हैं उससे पेट्रोल का दाम 100 रूपये के पार पहुंच गया है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री 100 रूपये 13 पैसे की दर से होगी. सोमवार को इसका दाम 99 रूपये 97 पैसा था. लेकिन सोमवार की रात नये रेट की खबर दी गयी. ऐसे में इसका दाम 16 पैसे बढ़ा दिये गये हैं. 

हालांकि सामान्य पेट्रोल का दाम तकरीबन पांच रूपये कम है. सोमवार को पटना जिले में पेट्रोल की कीमत 95 रूपये 41 पैसे से लेकर 95 रूपये 47 पैसे तक रही. ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब के अलग अलग जगहों पर अलग अलग रेट रहता है. पटना में डीजल की कीमत 89 रूपये 32 पैसे से लेकर 89 रूपये 41 पैसे के बीच रही. 

हालांकि पटना के ही ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल औऱ डीजल का रेट थोड़ा ज्यादा रहा. पटना के बाढ, विक्रम, पालीगंज जैसे इलाकों में सोमवार को डीजल का रेट 90 रूपये प्रति लीटर के करीब रहा. उधर मोकामा में सोमवार को डीजल का रेट 90 के पार रहा. वहां डीजल 90 रूपये 7 पैसे प्रति लीटर की दर से बिका. वहीं, पेट्रोल का दाम 96 रूपये 19 पैसे प्रति लीटर रहा.