ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / पटना में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, लापरवाही पड़ेगी भारी.. बिहार...

पटना में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, लापरवाही पड़ेगी भारी.. बिहार में मौतें नहीं थम रहीं

24-Jun-2021 07:17 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद सरकार ने अनलॉक की शुरुआत कर दी। अनलॉक में लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है क्योंकि पटना में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। बुधवार को पटना में 71 नए संक्रमित मिले जबकि एक की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से पटना में लगातार कोरोना के ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। इससे पहले मंगलवार को 55 जबकि रविवार को 27 नए संक्रमित मिले थे। अनलॉक होने के बाद एक दिन छोड़कर पिछले 10 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 से 50 के बीच रह रही थी। एक सप्ताह में पहली बार 40 की वृद्धि हुई। 



राजधानी पटना में बुधवार को मिले नए संक्रमितों में ज्यादातर कंकड़बाग, शास्त्री नगर, बोरिंग रोड, एसके पुरी, फुलवारी, दानापुर इलाके से मिले हैं। इन्हीं इलाकों में सक्रिय मरीजों की संख्या भी ज्यादा है। ये ऐसे इलाके हैं जो दूसरी लहर के दौरान भी सर्वाधिक संवेदनशील थे। कोरोना केस बढ़ने के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी बढ़ गई है। बुधवार को सक्रिय संक्रमितों की संख्या 377 हो गई। इससे पहले मंगलवार को यह संख्या 337 थी।



पूरे बिहार की बात करें तो संक्रमण दर में कमी आयी है लेकिन मौत की दर बढ़ गई है। 6 मई को कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान राज्य में कुल 15,126 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। जब संक्रमण की दर 14.40 फीसदी थी उस दौरान राज्य में कोरोना संक्रमितो की मौत की दर 0.55 फीसदी थी। वहीं दूसरी तरफ 22 जून को कोरोना संक्रमण के केवल 268 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.25 फीसदी रही तब संक्रमितों की मौत की दर 1.33 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती संक्रमित मरीजों की मौत के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण के मामले भले ही कम हो गए हो लेकिन कोरोना से मरने वालों की तादाद में कोई कमी नहीं आई है।