Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा
21-Nov-2021 07:09 AM
PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के मामले अब एक बार फिर लोगों को चौकाने लगे हैं। पटना में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह परिवार नेहरू नगर इलाके में रहता है। एक ही परिवार के दो भाइयों के साथ-साथ एक भाई की पत्नी उसकी बेटी और पिता शामिल हैं। शुक्रवार को पिता की स्थिति बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। बाकी चार लोगों की स्थिति में सुधार है हालांकि बेटी की तबीयत अभी भी खराब बताई जा रही है।
नेहरू नगर के जिस परिवार कुछ 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनके कई सदस्य दिवाली और छठ पूजा के दौरान बाहर से पटना आए थे। एक भाई रांची से और एक भाई सासाराम से पटना पहुंचे थे। परिवार के सदस्य साथ-साथ रहे और इसी दौरान एक-एक कर सदस्यों को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। रांची से आए एक भाई ने सबसे पहले निजी लैब में टेस्ट कराया। टेस्ट के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। तब परिवार के अन्य सदस्यों ने न्यू गार्डिनर रोड हॉस्पिटल में अपना जांच कराया और यहीं पर पांच अन्य लोग संक्रमित पाए गए।
एक ही परिवार के 6 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में एक्शन में आया है। पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा सिंह के मुताबिक अब संक्रमित परिवार के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इन सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी। पटना में इससे पहले इंग्लैंड से आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पटना और मोतिहारी से आए उनके परिवार के और संपर्क में आने वाले कुल 27 लोगों की जांच कराई गई थी। इंग्लैंड से आए युवक का सैंपल जांच के लिए डब्ल्यूएचओ भेजा गया है ताकि उसके कोरोना वैरियंट की जांच की जा सके। अभी भी उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। नेहरू नगर में एक ही परिवार के 6 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद मोहल्ले और आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।